Meta sam audio:आसान AI टूल बिना नॉइज वाली आपको वॉइस चाहिए?

दोस्तों, आजकल वीडियो बनाना या पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना तो आसान हो गया है, लेकिन असली दिक्कत आती है जब बैकग्राउंड में शोर-शराबा हो।

कैफे की भीड़, सड़क का ट्रैफिक या घर में चल रही टीवी की आवाज – ये सब आपकी मुख्य आवाज को खराब कर देते हैं। लेकिन अब Meta sam audio नाम का एक जबरदस्त AI टूल आ गया है, जो इन सारी समस्याओं का आसान हल निकाल देता है।

मैंने खुद इस टूल को कई तरह की फाइल्स पर टेस्ट करके देखा है और आज इसकी पूरी ईमानदार समीक्षा आपके साथ शेयर करूंगा हूँ। अगर आप कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर, पॉडकास्टर या बस अच्छी ऑडियो क्वालिटी चाहते हैं, तो यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

SAM Audio एक वेब-बेस्ड AI टूल है जो आपके वीडियो या ऑडियो फाइल से बैकग्राउंड नॉइज को जादू की तरह हटा देता है। यह सिर्फ मुख्य वॉइस को आइसोलेट (अलग) कर देता है। आपको Adobe Audition या महंगे सॉफ्टवेयर की जरूरत कोई नहीं पड़ती। बस ब्राउजर खोलो, फाइल अपलोड करो और कुछ सेकंड में रिजल्ट तैयार।

सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई कॉम्प्लिकेटेड सेटिंग नहीं है।

  1. Google पर “SAM Audio” सर्च करें।
  2. Playground सेक्शन खोलें।
  3. अपना MP4 वीडियो या ऑडियो फाइल अपलोड करें।
  4. लेफ्ट साइड में प्रॉम्प्ट बॉक्स में बस “vocal” या “piano” जैसे शब्द लिखें।
  5. Isolate Sound बटन दबाएं।

बस हो गया!

Meta sam audio

कैफे वाली कॉल एक लड़की कैफे में बैठकर फोन पर बात कर रही है। चारों तरफ काफी शोर है। मैंने “vocal” लिखकर Isolate किया। कुछही सेकंड के बाद बैकग्राउंड नॉइज पूरी तरह गायब हो गया। सिर्फ लड़की की साफ और नेचुरल आवाज बची। पहले और बाद में सुनकर मैं हैरान रह गया।

एयरपोर्ट अनाउंसमेंट फ्लाइट लैंडिंग का अनाउंसमेंट। बैकग्राउंड में काफी नॉइज था। “vocal” प्रॉम्प्ट से पायलट की आवाज बिल्कुल क्लियर हो गई।

जैज म्यूजिक से पियानो अलग करना “Cool Jazz” ट्रैक में सिर्फ “piano” लिखा और पियानो की आवाज अलग हो गई। बैकग्राउंड म्यूजिक हट गया।

भीड़ वाली सड़क पर इंटरव्यू दो स्पीकर्स की आवाज थी। मैंने “man talking” और “woman talking” अलग-अलग आइसोलेट किया। दोनों की आवाजें साफ-साफ सुनाई देने लगीं।

  • एक क्लिक आइसोलेशन — Vocal, Piano, Birds, Traffic आदि।
  • तीन लेयर्स — Original, Isolated और Background Only।
  • टाइमलाइन एडिटिंग — स्पेसिफिक हिस्सा चुनकर आइसोलेट कर सकते हैं।
  • Reverb कंट्रोल — इको को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • मल्टी स्पीकर सपोर्ट — दो या ज्यादा लोगों की आवाज अलग-अलग निकालना।
  • आसान डाउनलोड — Isolated Track, पूरा वीडियो या WAV फाइल।
  • बिगिनर्स के लिएये टूल बहुत आसानहै ।
  • समय की बचत होती है।
  • रिजल्ट की क्वालिटी शानदार है।
  • फ्री में Playground उपलब्ध है।
  • बाहर शूटिंग करने वाले व्लॉगर्स के लिए तो वरदान है।
  • इंटरनेट के बिना काम नहीं करता।
  • बहुत लंबे वीडियो में थोड़ा समय लग सकता है।
  • कभी-कभी बहुत जटिल नॉइज में 100% परफेक्ट रिजल्ट नहीं मिलता।
  • एडवांस्ड यूजर्स को और ज्यादा ऑप्शन्स चाहिए हो सकते हैं।
Meta sam audio

अगर आप यूट्यूब पर वीडियो डालते हैं, पॉडकास्ट बनाते हैं, म्यूजिक प्रोड्यूस करते हैं या बाहर से रिकॉर्डिंग करते हैं तो SAM Audio आपके काम को आसान बना देगा। स्टूडेंट्स भी लेक्चर रिकॉर्डिंग को क्लियर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैंने SAM Audio को काफी टेस्ट किया है और सच कहूं तो यह टूल मेरी एक्सपेक्टेशन से भी बेहतर निकला। खासकर उन लोगों के लिए जो रोज नॉइजी एनवायरनमेंट में रिकॉर्डिंग करते हैं, उनके लिए यह लाइफ सेवर है।

सलाह: सबसे पहले Playground में जाकर कुछ सैंपल फाइल्स पर ट्राई करें। खुद देख लें कि यह आपके काम का है या नहीं।

अगर आप कंटेंट क्रिएशन में हैं तो SAM Audio जैसे टूल्स आपकी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं। बैकग्राउंड नॉइज की टेंशन अब पुरानी बात हो गई है।

आपने SAM Audio ट्राई किया है? अपना अनुभव कमेंट में जरूर बताएं। अगर यह लेख आपके काम का लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top