G-3MK0BFQ2LX

Rail Kaushal Vikas Yojana2025: सपनों को पंख देने वाली मुफ्त ट्रेनिंग का नया मौका आ गया है

by Sonu
Rail Kaushal Vikas Yojana2025

Rail Kaushal Vikas Yojana2025:दोस्तों अगर आप 18 से 35 साल के बीच के कोई युवा हैं और रोजगार की तलाश रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 के नए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. यह वो योजना है जिसे खुद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2021 में शुरू किया था ताकि देश का हर बेरोजगार युवा अपने पैरों पर खड़ा हो सके. इस बार फिर हजारों युवाओं को मुफ्त में बेहतरीन ट्रेनिंग मिलने वाली है.

यह योजना आपके लिए क्यों खास है

Rail Kaushal Vikas Yojana2025 कल्पना कीजिए कि आपको बिना एक भी रुपया खर्च किए आपको रेलवे के बड़े बड़े केंद्रों में एक्सपर्ट ट्रेनर सिखाएंगे. आपको रहने खाने की पूरी व्यवस्था मिलेगी और ट्रेनिंग पूरी होने पर एक मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी हाथ में होगा. सबसे बड़ी बात यह ट्रेनिंग सिर्फ 3 हफ्ते की है यानी 18 कार्य दिवस में आप एक नई स्किल सीखकर तैयार हो जाएंगे.

कौन कौन से ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग

इस योजना में आपको ये मुख्य ट्रेड सिखाए जाते हैं:

  • इलेक्ट्रीशियन,
  • फिटर,
  • वेल्डर,
  • मशीनिस्ट,
  • एसी मैकेनिक,
  • डीजल मैकेनिक,
  • रेफ्रिजरेशन एंड एसी,
  • टर्नर आदि.

आप अपनी पसंद के तीन ट्रेड चुन सकते हैं लेकिन अंत में आपको एक ही ट्रेड अलॉट होगा.

पात्रता क्या क्या चाहिए

योजना का लाभ लेने के लिए ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आप भारत के नागरिक हों,
  • उम्र 18 से 35 साल के बीच हो,
  • कम से कम 10वीं पास हों (12वीं या उससे ज्यादा पढ़े लोग भी आवेदन कर सकते हैं),
  • कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो.

जरूरी दस्तावेजों की सूची

आवेदन करते समय ये दस्तावेज तैयार रखें:

  • आधार कार्ड,
  • 10वीं की मार्कशीट,
  • पासपोर्ट साइज फोटो,
  • मोबाइल नंबर,
  • ईमेल आईडी,
  • निवास प्रमाण पत्र,
  • अगर कोई जाति प्रमाण पत्र है तो वह भी.

स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर Apply Online या Register का बटन दिखेगा उस पर क्लिक करें.
  3. नया पेज खुलेगा जहां आपको पहले Sign Up करना होगा.
  4. अपना नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी जन्मतिथि और आधार नंबर डालकर Sign Up करें.
  5. आपके मोबाइल पर OTP आएगा उसे डालकर अकाउंट एक्टिवेट करें.
  6. अब लॉगिन करें और अपना पूरा आवेदन पत्र भरें.
  7. अपनी पसंद के तीन ट्रेड चुनें.
  8. सारे दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
  9. अंत में सबमिट कर दें.
  10. आवेदन का प्रिंट जरूर निकाल लें.

योजना के सबसे बड़े फायदे

  • पूरी ट्रेनिंग बिल्कुल मुफ्त है,
  • रहने और खाने की व्यवस्था मुफ्त मिलती है,
  • 3 हफ्ते में स्किल सीखकर नौकरी या अपना काम शुरू कर सकते हैं,
  • रेलवे का मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट मिलता है,
  • बड़े बड़े प्राइवेट कंपनियां भी इस सर्टिफिकेट को बहुत महत्व देती हैं,
  • लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं.

कितने युवाओं को मौका मिलेगा

Rail Kaushal Vikas Yojana2025

हर बैच में सीमित सीटें होती हैं इसलिए जितनी जल्दी आवेदन करेंगे उतना अच्छा है. पिछले सालों में लाखों युवाओं ने आवेदन किया था और हजारों को ट्रेनिंग मिली थी. इस बार भी उम्मीद है कि बड़ी संख्या में युवाओं को मौका मिलेगा

यह भी पढ़ें

अंतिम तारीख का ध्यान रखें

हालांकि अभी कोई आखिरी तारीख घोषित नहीं हुई है लेकिन रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होते हैं. जैसे ही सीटें भर जाएंगी पोर्टल बंद हो जाएगा. इसलिए बिना देर किए आज ही आवेदन कर दें.

दोस्तों यह मौका आपके जीवन को बदल सकता है. बहुत से युवा जिन्होंने पिछले बैच में ट्रेनिंग ली आज अच्छी सैलरी पर काम कर रहे हैं या अपना छोटा मोटा बिजनेस चला रहे हैं. आप भी पीछे न रह जाएं.

महत्वपूर्ण बात

यह जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और आधिकारिक वेबसाइट से संकलित की गई है. फिर भी आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in पर जाकर नवीनतम अपडेट जरूर चेक कर लें क्योंकि कभी कभी नियमों में बदलाव हो जाता है.

अपना सपना पूरा करने का यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें. आज ही रजिस्टर करें और अपने परिवार को गर्व महसूस करवाएं. शुभकामनाएं.

Join WhatsApp

Join Now

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Suman Gupta है और मैं पिछले 6 सालो से ऑनलाइन काम कर रहा हूं। और मैं इस blog से आपको एक 100% Real and Unique information share करूंगा। धन्यवाद।

For Feedback - feedback@example.com