NotebookLM: से Short Video बनाना सीखें

NotebookLM में अब Short Video भी बन सकते हैं। मैंने खुद El Niño वाले टॉपिक पर हिंदी वीडियो बनाकर टेस्ट किया। आसान स्टेप्स, हिंदी आउटपुट और honest review के साथ पूरा गाइड।

NotebookLM

हाल ही में NotebookLM यूज करते हुए मुझे एक नया फीचर मिला जो मुझे काफी exciting लगा। हम सब जानते हैं कि NotebookLM अच्छे स्टडी नोट्स, पॉडकास्ट और माइंड मैप बनाता है, लेकिन अब इसमें शॉर्ट वीडियो बनाने का ऑप्शन भी आ गया है।

मैंने सोचा क्यों न इसे अच्छे से ट्राई करके देखा जाए। मैंने एक रियल टॉपिक लिया – El Niño का Climate और Agriculture पर प्रभाव। और सच बताऊँ तो रिजल्ट देखकर मैं थोड़ी हैरान भी हुई और खुश भी।

चलिए, मैं आपको ठीक वैसा ही बताती हूँ जैसा मैंने खुद किया।

मैंने एक नया Notebook बनाया और उसमें El Niño से जुड़े कई सोर्सेस डाले – कुछ रिसर्च आर्टिकल्स, रिपोर्ट्स और वेब पेजेस।

अगर आपके पास पहले से मटेरियल नहीं है तो NotebookLM खुद वेब से अच्छी जानकारी खोजकर ऐड कर सकता है। सोर्सेस जितने क्लियर और डिटेल्ड होंगे, वीडियो उतना ही बेहतर बनेगा।

NotebookLM

Notebook खोलने के बाद दाईं तरफ Video Overview का बटन दिखता है। वहाँ क्लिक करने पर तीन ऑप्शन्स आते हैं – Cinematic, Explainer और Short Video।

मैंने Short Video चुना।

यहाँ आप Custom Topic भी डाल सकते हो। मैंने लिखा – “How Agriculture can be made Drought Resistant during El Niño”।

फिर Generate पर क्लिक किया।

पहली बार वीडियो इंग्लिश में आया क्योंकि लैंग्वेज डिफॉल्ट इंग्लिश थी तो मैंने Settings में जाकर Output Language को Hindi कर दिया।

इस बार मैंने सिर्फ टॉपिक नहीं दिया, बल्कि कुछ इंस्ट्रक्शंस भी लिखे:

  • आसान हिंदी भाषा में समझाओ
  • Farming techniques को visual तरीके से दिखाओ
  • El Niño के सूखे में खेत कैसे बचाएं, इस पर फोकस रखो

और फिर Generate किया।

नतीजा? वीडियो काफी अच्छा बना। उसमें Broad Bed and Furrow Method को बहुत खूबसूरती से समझाया गया। दिखाया गया कि कैसे खेतों को ऊँची क्यारियों और खाइयों में तैयार करते हैं, पानी कैसे जमा होता है और पौधों को सूखे में भी नमी कैसे मिलती रहती है।

एनिमेशन, विजुअल्स और वॉइसओवर सब मिलाकर वीडियो देखने लायक लग रहा था।

NotebookLM

अच्छी बातें:

  • टॉपिक को छोटे समय में अच्छे से समझा देता है।
  • विजुअल्स और मोशन बहुत प्रोफेशनल लगते हैं।
  • जानकारी सोर्सेस पर आधारित होती है, इसलिए भरोसा किया जा सकता है।
  • एजुकेशनल Shorts बनाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

एक कमी: हिंदी में बनाने पर अभी कैप्शंस (subtitles) ठीक से नहीं आ रहे। इंग्लिश में वे बेहतर थे। शायद फीचर नया होने की वजह से ऐसा है। उम्मीद है आगे बेहतर हो जाएगा।

मुझे लगता है यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो:

  • YouTube Shorts या Instagram Reels बनाते हैं
  • स्कूल-कॉलेज में पढ़ाते हैं
  • स्टूडेंट्स हैं और प्रोजेक्ट वीडियो बनाना चाहते हैं
  • किसानी, मौसम या साइंस से जुड़ा कंटेंट शेयर करते हैं
  • शुरू में छोटे टॉपिक पर प्रैक्टिस करो
  • हमेशा Output Language चेक कर लो
  • Instructions जितने साफ दोगे, वीडियो उतना ही बेहतर बनेगा
  • अगर कैप्शंस नहीं आए तो CapCut में 2-3 मिनट में ऐड कर सकते हो

कुल मिलाकर, NotebookLM का यह फीचर अभी परफेक्ट नहीं है, लेकिन काफी प्रॉमिसिंग है। मुझे लगता है आने वाले समय में यह और बेहतर हो जाएगा।

दोस्तों, आपने भी यह फीचर ट्राई किया है या नहीं? अपना अनुभव कमेंट में जरूर बताना। अगर कोई स्टेप समझ न आए तो पूछ लेना, मैं मदद कर दूंगी।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए थैंक यू। अगर आपके काम का लगा तो शेयर कर देना।

मिलते हैं अगले वीडियो या आर्टिकल में। Stay curious और keep learning!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top